
उत्तरकाशी : अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ भी हो गया है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा-अर्चना के बीच गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर खोले गए, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।



