एसएसपी अजय गणपति नें मजबूत कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिले में फिर एक बार 11 निरक्षक और उपनिरक्षकों के किए तबादले।

Share Now

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनुभवी एवं कार्यकुशल अधिकारियों को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ। जिले में 11  निरीक्षक और उपनिरीक्षको में पुनः फेर बदल।

जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। एसएसपी अजय गणपति नें अधिकारियों की कार्यकुशलता, अनुभव एवं दक्षता के अनुरूप जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और त्वरित जनसमस्या निस्तारण को प्राथमिकता दी गई है। नई तैनातियों से जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है। जहाँ SSI महेश कांडपाल को रुद्रपुर कोतवाली से रमपुरा चौकी प्रभारी बनाया गया है तो वहीं SI दीपक कौशिक को प्रभारी चौकी सरकडा सितारगंज बनाया गया है।  इसी क्रम में SI प्रदीप कोहली को भी चौकी प्रभारी सिडकुल सितारगंज बनाया गया तो वहीं SI संदीप शर्मा को चौकी प्रभारी बाजार बनाया गया। और काफी समय से रुद्रपुर कोतवाली की खाली पड़ी कुर्सी और जिम्मेदारीयों को भी अब इंस्पेक्टर संजय पाठक संभालेंगे। हालांकि एसएसपी अजय गणपति नें जब से कार्यभार संभाला है सजग कानून व्यवस्था को लेकर उनकी कार्यशैली सदा प्रभावशाली रही और इसी के मद्देनज़र एसएसपी अजय गणपति नें लगातार अपने अधीनस्थ अधिकारीयों के कार्य स्थलों में निरंतर बदलाव जारी रखते हुए अनुशासन को भी बनाए रखने के लिए कई सख्त आदेश भी जारी किए।


Share Now