
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण की समीक्षा की। बैठक में मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिस और उनकी सुनवाई की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सीईओ ने सभी जिलों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों क…



