
नंदा की चौकी पुल मामले में बड़ा एक्शन, सचिव पंकज कुमार पांडेय ने 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर बने नए पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में उत्तराखंड शासन ने सख्त रुख अपनाया है। सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी को पत्र जारी कर मामले की प्राथमिक जांच के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि घटना म…



