
देहरादून: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के तहत नदी संरक्षण और डेसिल्टिंग कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान बाढ़ की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं। बैठक में यह जानकारी दी गई कि लघु सिंचाई विभाग के जल संरक्षण, संवर्द्धन और संभरण योजनाओं के तहत राज्य में 708 चेक डैम बनाए जा चुके हैं। ऊधम सिंह नगर, नैनीताल…



