कांचीपुरम, एएनआइ। तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के कुरुविमलाई गांव में पटाखों के एक गोदाम में जबदस्त विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 9 लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
एम आरती, कांचीपुरम कलेक्टर ने जानकारी दी कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्पॉट क्लियर है। पुलिस इस पर और जांच करेगी। इसके बाद हमें ज्यादा जानकारी मिलेगी।