न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने देश के 52वें चीफ जस्टिस

Share Now

प्रयाग भारत, नई दिल्ली: न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को देश के 52वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। न्यायमूर्ति गवई को राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। न्यायमूर्ति गवई ने हिंदी में शपथ ली।

उन्होंने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली है जो 65 वर्ष की आयु होने पर मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। न्यायमूर्ति गवई को 24 मई, 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उनका कार्यकाल छह महीने से अधिक समय का होगा और वह 23 नवंबर तक पद पर रहेंगे।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत अनेक केंद्रीय मंत्री तथा अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।


Share Now

5 thoughts on “न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने देश के 52वें चीफ जस्टिस

  1. **synadentix**

    synadentix is a dental health supplement created to nourish and protect your teeth and gums with a targeted combination of natural ingredients

  2. **alpha boost**

    alpha boost for men, feeling strong, energized, and confident is closely tied to overall quality of life. However, with age, stress, and daily demands

  3. **finessa**

    Finessa is a natural supplement made to support healthy digestion, improve metabolism, and help you achieve a flatter belly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *