
प्रयाग भारत, अमरोहा: पशु चिकित्सक ने डॉक्टरी सिखाने के नाम पर संभल की महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। डॉक्टर की डिग्री दिलाने के नाम पर उसके साथ धोखे से कोर्ट मैरिज भी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पशु चिकित्सक और उसके भाई सहित परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव तोफापुर निवासी मोहित निजी पशु चिकित्सक है। संभल जिले की एक महिला ने उस पर चिकित्सक बनवाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मोहित पशुओं की दवाई देने उसके घर पर आया था। उसने गरीबी का हवाला देते हुए महिला को डॉक्टरी सिखाने के नाम पर साथ रहने की बात कही। महिला को चिकित्सक बनाने का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया और कई बार दुष्कर्म किया। डॉक्टर की डिग्री दिलाने के नाम पर इलाहाबाद ले गया और उसके साथ शादी कर ली। तब से महिला उसके साथ रह रही थी।
पीड़िता का आरोप है कि एक दिन घर के सभी लोग खेतों पर काम कर रहे थे। तभी मोहित के छोटे भाई ने उसे अकेला देख चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। घर आने पर पीड़िता ने परिवार के अन्य सदस्यों को पूरी बात बताई। इस पर सभी उसके साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सीओ सिटी से की। डिडौली प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पशु चिकित्सक मोहित, उसके भाई शोभित सहित परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



https://betfair-bet.com.mx/
Betfair Casino resulta ser un innovador portal de juego virtual y tambien plataforma de apuestas disenado exclusivamente para el publico mexicano, que opera con licencia oficial y pone a disposicion una propuesta integral tanto a traves del telefono inteligente como por medio de la computadora.
http://giovaclavijo-growthmarketing.com/
Giovaclavijo Growthmarketing se posiciona como una empresa profesional orientada al tejido empresarial espanol, que ofrece servicios de calidad a quienes buscan resultados, priorizando en la excelencia del servicio. Conoce mas en esta pagina.
http://webcom-agency.fr/
L’equipe Webcom Agency s’impose comme une agence specialisee implantee sur le cadre national francais, qui apporte des services de qualite a ceux qui recherchent des resultats, en valorisant sur l’excellence du service. Decouvrez davantage ici.