कोटद्वार में गुलदार के पिंजरे में कैद होते ही दहशत में रह रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
कोटद्वार के बणासी गांव में आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। बीती 27 जून की सुबह दिनदहाड़े गुलदार ने खेत में घास काटने गई 65 वर्षीय सुशीला देवी को मार डाला था।
तब से गांव में दहशत बनी थी। वन विभाग की ओर से यहां पर तीन पिंजरे लगाए गए थे। जिसमें से एक में शुक्रवार की रात को हमलावर गुलदार कैद हो गया है। हालांकि अभी तक वन विभाग यह नहीं बता पाया है कि यह वही गुलदार है जिसने महिला को मारा था, अथवा दूसरा। गुलदार को वन कार्यालय ले जाया गया है।