रक्षाबंधन पर रुद्रपुर बाजार गुलजार, राखियों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ !

Share Now

रुद्रपुर। रक्षाबंधन त्योहार नजदीक आते ही रुद्रपुर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। मेन मार्केट की मनिहारी गली में दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियों की भरमार है जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए डिजाइनिंग राखियां उपलब्ध हैं।

दुकानदार राजकुमार ने बताया कि अभी ऑनलाइन राखी की खरीदारी अधिक हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 20 तारीख के बाद बिक्री में तेजी आएगी। वर्तमान में बिक्री कम है।

वहीं सिंह कॉलोनी निवासी दुकानदार सत्तू के अनुसार इस बार कार्टून, सुपरहीरो, रोशनी वाली और नाम छपी राखियों की मांग सबसे ज्यादा है। महिलाओं के लिए लूम्बा, कुंदन और प्रीमियम राखियां भी खूब बिक रही हैं। दुकानों पर 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। कुछ दुकानदारों के पास 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां भी हैं। राखियों के साथ-साथ मनिहारी गली के पास मिठाई और उपहार खरीदने वालों की भी भीड़ देखी जा रही है।

त्योहार को लेकर बढ़ी सुरक्षा
रक्षाबंधन त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस टीमें गश्त कर संदिग्धों पर नजर रख रही हैं। बताते चलें कि अक्सर त्योहार के समय झपटमारी की घटनाएं बढ़ जाती हैं।


Share Now