रुद्रपुर में बीजेपी महिला मोर्चा नें आँगन मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन।

Share Now

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला उधमसिंहनगर के सभी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम लगभग 200 से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों पर संपन्न हुआ  जहां भाजपा महिला मोर्चा  के प्रदेश ,जिला एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्तियों ने कार्यकत्री एवं सहायिकाओं तथा लाभार्थी बहनों के साथ  सहभागिता की।  कार्यक्रमों में प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना जी, जिला संयोजक श्रीमती स्वाति शर्मा जी,जिला कार्यक्रम अधिकारी डीपीओ श्री मुकुल चौधरी जी, सीडीपीओ श्रीमती हेमा कांडपाल जी एवं सुपरवाइजर रेनू नागरकोटी एवं सभी मंडल अध्यक्ष  बहनें आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर पात्र लाभार्थी बहनों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा की ओर से डीपीओ महोदय, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बिस्किट एवं फल  गणमान्य अतिथियों द्वारा भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के योगदान को सम्मान देना तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रति लाभार्थियों को जागरूक कराना रहा।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 25 से 7 अक्टूबर तक सभी आंगनबाड़ियों में किया जाएगा।


Share Now