नैनीताल– पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. गणेश उपाध्याय पर दर्ज मुकदमे को लेकर पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों में आक्रोश

Share Now

नैनीताल। डीएसबी परिसर के पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने किच्छा में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. गणेश उपाध्याय पर मुकदमा दर्ज करने पर आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों , द्वारा किच्छा कोतवाली पुलिस पर भाजपा नेताओं के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि बीते शुक्रवार को राज्य आंदोलनकारी डॉ. गणेश उपाध्याय और बिजली विभाग के एसडीओ के बीच किच्छा में हुए विवाद के बाद किच्छा कोतवाली पुलिस ने डॉ. उपाध्याय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है जबकि डॉ. उपाध्याय पिछले चार दशक से समाज सेवा व आम जनता की समस्याओं के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। वे एक सम्मानित जनप्रतिनिधि होने के साथ – साथ उत्तराखंड राज्य निर्माण के प्रमुख आंदोलनकारी भी हैं लेकिन भाजपा नेताओं के दबाव में किच्छा कोतवाली पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किये एकतरफा कार्रवाई कर एक व्यक्ति के मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि मामले में किच्छा पुलिस ने डॉ.उपाध्याय द्वारा दी गई तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया तो किच्छा कोतवाली का घेराव करते हुए आंदोलन किया जायेग।

इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल , अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. महेन्द्र सिंह पाल , ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट , हिमांशु पांडे , सचिन नेगी , सुन्दर सिंह मेहरा , सौरभ रावत , दीपक रूवाली , दिग्विजय सिंह विष्ट , अंकित चंद्रा , अजय बिष्ट , कैलाश अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहें।


Share Now