हेल्थ टिप्स : सुबह खाली पेट खाएं भीगे चने, जानिए इसके अद्भुत फायदे

Share Now

हेल्थ टिप्स ::- काले चने पोषक तत्वों व आयरन का एक अच्छा स्त्रोत हैं ये हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचा सकते हैं। नियमित रेसिपी में शामिल करने के लिए अलावा भीगे हुए चने का सेवन भी कर सकते हैं।
भीगे हुए काले चने का सेवन सुबह सबसे पहले किया जा सकता है। काले चने को रात भर के लिए भिगो दें और सुबह के समय खाएं।

भीगे हुए काले चने फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं ये आपके शरीर से सभी हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। नियमित रूप से काले चने खाने से कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।

वजन कंट्रोल में रखे- सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भुने हुए चने खाने से आप अपने वजन को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। मोटापे से परेशान हैं, तो सुबह-सुबह नाश्ते में भुने हुए चने खा सकते हैं। चने खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जल्दी से भूख नहीं लगती है। इससे ओवरइटिंग से बचते हैं और वजन कंट्रोल में रहता है।

खून साफ करे- रोज सुबह खाली पेट भुने हुए चने खाने से शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से निकल जाते हैं। चना खून साफ करने में भी मदद करता है। इससे त्वचा में निखार आता है, ब्लड प्यूरीफाई होता है और खून से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

पेट की समस्याओं से निजात – पेट की समस्याएं हर बीमारी की जड़ होती हैं। ऐसे में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए चनों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिये और सुबह चनों को पानी से अलग करके, इसमें अदरक, जीरा और नमक मिलाकर खाइये।

आंखों के लिए फायदेमंद चना- चने में बी-कैरोटीन तत्व पाया जाता है, जो आंखों की कोशिकाओं की रक्षा करता है। जिससे आंख की देखने की क्षमता स्वस्थ्य बनी रहती है। इसलिए चना आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

हड्डियों के लिए- हड्डियों के लिए काबुली चना के फायदे बहुत हैं। इससे संबंधित एक रिसर्च पेपर से जानकारी मिलती है कि एस्ट्रोजन की कमी के कारण होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों के कमजोर होने की समस्या में अंकुरित चना के अर्क में मौजूद आइसोफ्लेवोंस की एस्ट्रोजेनिक गतिविधि मददगार हो सकती है।


Share Now