
हेल्थ टिप्स ::- भारत में ऐसे कई पेड़ पौधे हैं जिसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। विजयसार की पत्तियां औषधियों से भरपूर होती है। यह भारत समेत एशिया के कई देशों में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में सालों से होता चला आ रहा है। विजयसार की पत्तियों में बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। यह शुगर व डायरिया जैसी कई बड़ी से बड़ी बीमारी में राहत पहुंचाता है। विजयसार को अंग्रेजी मे मालाबार ट्री कहा जाता है। विजयसार का पेड़ पश्चिमी घाट में अधिक पाए जाते हैं। इसकी ऊंचाई अधिकतम 30 मीटर होती है। इसकी पत्तियों से ही नहीं बल्कि इसकी लकड़ियों से भी दवा बनकर तैयार होती है।
विजयसार के फायदे – विजयसार का पेड़ कई औषधीय गुमों से भरपूर होता है। इससे शरीर की कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। यह पेड़ एंटी-हाइपरलिपे़डिक गुण से भरपूर है। हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज की समस्याओं को दूर करने में विजयसार का पेड़ गुणकारी साबित हो सकता है।
श्वसन की समस्या – श्वसन से जुड़ी समस्या अस्थमा, खांसी, ब्रोंकाइटिस में होने वाली परेशानियों को दूर करने में विजयसार फायदेमंद हो सकता है। श्वसन की समस्या से जुड़े मरीजों के लिए यह काफी उपयोगी है।
पेट के कीड़ों – को नष्ट करने के लिए विजयसार पेड़ की छाल का पाउडर तैयार करें और नियिमत रूप से इसका सेवन करें। इससे जल्द ही परेशानी दूर हो जाएगी।
हड्डियों के लिए – अगर किसी की हड्डी टूट गई है तो विजयसार की छाल का प्रयोग करें। इससे हड्डी जोड़ने में मदद मिलती है।
दस्त के उपचार- विजयसार के पौधे से बना काढ़ा दस्त की समस्या के उपचार के लिए कारगर होता है। इसके अलावा, इसके गोंद का इस्तेमाल दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए किया जा सकता है।
एनीमिया से करे बचाव – एनीमिया की समस्या को दूर करने के लिए विजयसार का उपयोग बहुत लाभकारी माना गया है। आयुर्वेद में विजयसार का उपयोग एनीमिया के उपचार के लिए किया जाता है। यही नहीं इसके बीज और लकड़ी से बना पेस्ट डायबिटीज, एनीमिया के उपचार में भी बहुत मददगार साबित हो सकता है। विजसार की पत्ती से लेकर बीज तक सब उपयोगी होता है।







