अरुणाचल प्रदेश आज अपना 36 वां स्थापना दिवस मना रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी और संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर भारत 21वीं सदी में देश के विकास का इंजन बनेगा। वहीं कहा कि 50 साल पहले नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी को एक नया नाम मिला, अरुणाचल प्रदेश के रूप में इसे एक नई पहचान मिली, और यह पहचान सूर्योदय की है। कहा कि राज्य की जनता ने 50 वर्षी में इस पहचान को लगातार सशक्त किया है।
वहीं मोदी ने कहा कि, केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश को पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने का कार्य रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में अरुणाचल की भूमिका को देखते हुए आधुनिक बुनियादी ढांचे की स्थापना की गई है। आपने प्रकृति को जीवन का हिस्सा बनाया है। हम कोशिश कर रहे हैं अरुणाचल की इस पर्यटन क्षमता को पूरी दुनिया में ले जाया जाए।