Vikasnagar Murder: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, दो बच्चों की मां की गोली मारकर हत्या; युवक ने भी दी जान !

Share Now

विकासनगर में किराए के कमरे में रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने फिर खुद को भी गोली मार दी। वारदार के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।

देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। चकराता निवासी कमलेश ने त्यूणी निवासी संगीता को तमंचे से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। संगीता कल्याणपुर में किराए के कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी।

घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र हुई इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है।

 


Share Now