
चमोली: सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में उत्तराखंड के चमोली निवासी युवा इंजीनियर प्रवीन नेगी की मौत हो गई। इस दुखद खबर के बाद उनके परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार प्रवीन नेगी चमोली जिले के गुनियाला गांव के रहने वाले थे और सिक्किम में एनएचपीसी की टनल परियोजना में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। 20 जुलाई को दक्षिण सिक्किम क…



