ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी: खटीमा से नंदानगर तक आपदा प्रभावितों से की मुलाकात !

Share Now

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तीन जिलों का दौरा किया। उन्होंने ऊधम सिंह नगर में जनता से मुलाकात की और चमोली में आपदा प्रभावितों से मिले। उन्होंने रुद्रप्रयाग में पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। देहरादून लौटने पर उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।

जनपद चमोली के नंदानगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
जनपद चमोली के नंदानगर क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दिनभर ग्राउंड जीरो पर डटे रहे। उन्होंने ऊधम सिंह नगर जिले में आमजन से संवाद किया और इसके बाद सीधे चमोली पहुंचकर आपदा प्रभावितों का दर्द बांटा।

यही नहीं, रुद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी उन्होंने जायजा लिया। देर शाम को देहरादून लौटकर उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। इसके अलावा अधिकारियों को विभिन्न विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री धामी शनिवार को पूरे दिन जनता के बीच रहे। सुबह नौ बजे उन्होंने ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आम जनता से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। साथ ही अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के आपदा प्रभावित नंदानगर क्षेत्र के लिए उड़ान भरी। नंदानगर में उन्होंने आपदा प्रभावितों के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को साझा किया। उन्होंने पीडि़तों को सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही जीवन को संवारने में सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। फिर उन्होंने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर पुनर्निमाण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


Share Now