
राजधानी देहरादून में सुबह सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से लदा ट्रक सड़क पर पलटने से चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
देहरादून में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मोहब्बेवाला में सीमेंट से लगा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के दौरान एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आ गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा ट्रक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

