हेल्थ टिप्स : हमेशा रहती है थकान और सुस्ती! जानिए शरीर में इसके लक्षण

Share Now

हेल्थ टिप्स ::- विटामिंस शरीर के लिए काफी जरूरी पोषक तत्वों में से एक मानी जाती है। अगर आपके शरीर में विटामिंस की कमी हो जाए, तो कई तरह की समस्याएं होने उत्पन्न होने लगती है। विटामिंस अनिद्रा से लेकर अधिक नींद आने की परेशानी को प्रभावित करता है। कुछ ऐसे विटामिंस भी हैं, जिसकी कमी होने से आपको काफी ज्यादा नींद आ सकती है।
विटामिन डी की कमी शारीरिक और मानसिक थकावट का कारण बन सकती है। विटामिन डी से भरपूर फूड्स खाकर भी विटामिन डी की कमी पूरी करके मीठी और गहरी नींद पा सकते हैं।
विटामिन डी शरीर के लिए काफी जरूरी माना जाता है। यह हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी विटामिंस में से एक है। इसके अलावा विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करने में मदद करता है। यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है। विटामिन डी मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में असरदार होता है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, शरीर में दर्द जैसी कई तरह की परेशानियां दो सकती हैं।

विटामिन बी-6 से होता है इंसोम्निया- मीठी नींद के लिए मेलाटोनिन और सेरोटोनिन हार्मोन जरूरी होते हैं। इन दोनों हार्मोन्स की कमी विटामिन बी6 की वजह से होती है। यदि शरीर में इन दोनों हार्मोन्स की कमी हो जाए, तो इंसोम्निया की समस्या हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए विटामिन बी 6 से भरपूर फूड्स खाने चाहिए। इसके लिए चिकन, मूंगफली, अंडा, दूध, सैल्मन मछली, हरी मटर और गाजर का सेवन किया जा सकता है।

नींद न आने के अन्य कारण- विटामिन्स के अलावा नींद न आने के अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे- देर रात तक फोन का ज्यादा इस्तेमाल, कैफीन का ज्यादा सेवन, तनाव की स्थिति, काम करने का गलत समय, डायबिटीज के कारण भी नींद न आने की परेशानी हो सकती है।

लक्षण- याददाश्त कमजोर होना त्वचा का पीला पड़ना खून की कमी होना थूक कम आना दिल में धड़कन सामान्य से अधिक होना थकान और कमजोरी महसूस होना पर्याप्त नींद नहीं आना। पाचन शक्ति कम होना हाथ व पैरों में झनझनाहट होना अधिक गुस्सा आना चिड़चिड़ापन रहना – आंखों का कमजोर होना।

अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श ले।


Share Now