देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार को कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। चार जिलों में यलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती ह…

