
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग की जांच में तीन सहायक शिक्षकों के टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) प्रमाणपत्र सही नहीं पाए गए। इसके बाद विभाग ने तीनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी है। यह मामला भैसियाछाना विकासखंड के तीन सरकारी प्राथमिक विद्यालयों से जुड़ा है। इन विद्यालयों में इस…



