
हल्द्वानी में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में लगी आग, जरूरी दस्तावेज जले हल्द्वानी। शहर के मंगल पड़ाव स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में बुधवार को अचानक आग लगने से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों न…



