
रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक के पास कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन, पर्स या अन्य सामान नहीं मिल…



