
नैनीताल। नैनीताल वन प्रभाग ने अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 टिन अवैध लीसा से भरे एक ट्रक को बरामद किया है। यह कार्रवाई प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आकाश गंगवार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत की गई। वन विभाग की टीम ने मनोरा रेंज अंतर्गत रानीबाग बैरियर पर वाहन संख्या यूके-18 सीए-4432 को जांच के लिए रोका। प्रारंभिक तौर पर वाहन खाली दिखाई दे रहा थ…



