
नैनीताल। मौसम विभाग ने 29 जुलाई (बुधवार) के लिए नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़कों पर मलबा आने की आशंका को देखते हुए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं क…



