
बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी में सात साल का बच्चा राकेश शिवालय के पास से बह गया। पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, जबकि विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंच गए हैं।

बागेश्वर जिले के कपकोट में एक बच्चे के सरयू नदी में बहने की सूचना आ रही है। थाना अध्यक्ष के प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि करीब सात साल का बच्चा राकेश के नदी में बहने की सूचना है। बच्चा शिवालय के समीप से नदी में बह गया। पुलिस एनडीआरएफ एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम खोजबीन में जुट गई है। फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


