
देहरादून। उत्तराखंड में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने जा रही हैं। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देशों के बाद परिवहन विभाग ने प्रमुख मार्गों पर यात्री सुविधा केंद्र विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत हाईवे पर आधुनिक शौचालय, रेस्ट रूम, पेयजल व्यवस्था, वाहन पार्किंग और छोटे रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं विकसित…



