
देहरादून। उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए कुल 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे, पर्यटन, सड़क और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करना है। यह स्वीकृति कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ-साथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना विकास के तहत दी गई…



