
ऋषिकेश : ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर रविवार सुबह गंगा नदी में नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। चश्मा उठाने के प्रयास में एक किशोर गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चार दोस्त घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे और सभी त्रिवेणी घाट पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय एक किशोर का चश्मा गंगा में गिर गया। वह उसे उठाने के लिए आगे बढ़ा…लेकिन…



