
हल्द्वानी : हल्द्वानी के लालकुआं क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 20 तोला सोने के जेवर बरामद किए हैं…जिनकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी किए गए जेवर एक पंखेनुमा हीटर की निचली प्लेट के अंदर छिपा रखे थे और उन्हें बेचने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच…



