
केदारनाथ : चारधाम यात्रा के बीच स्वच्छता को लेकर केदारनाथ धाम से एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘ग्रीन चारधाम यात्रा’ पहल अब जमीन पर असर दिखाने लगी है। धाम में यात्रा के पहले ही सप्ताह में नगर पंचायत ने करीब एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित कर बड़ा कदम उठाया है। बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यह प्रयास स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा ह…



