
हल्द्वानी: कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने हल्द्वानी स्थित कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई कर आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि और ऋण से जुड़े कई मामले सामने आए। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी संपत्ति की खरीद-बिक्री में नकद लेनदेन से बचना चाहिए और केवल बैंक के माध्यम स…



