उत्तराखंड मे यहाँ तेज हवाओं में मकान पर गिरा पेड़

Share Now

बागेश्वर: बागेश्वर के बागनाथ वार्ड स्थित घटबगड़ क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज हवाओं के चलते एक विशाल आम का पेड़ मकान पर गिर गया। गनीमत रही कि घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए। नरेश के मकान के ऊपर खड़ा बड़ा आम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर छत पर गिर गया। उस समय उनकी बेटी बुलबुल छत पर सफाई कर रही थी। तेज आवाज सुनते ही वह तुरंत वहां से हट गई…जिससे उसकी जान बच गई।

Source


Share Now