
देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस बार तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निगम ने कई नई व्यवस्थाएं लागू करने का फैसला किया है। इस बार खास बात यह है कि अब तक सिर्फ ऋषिकेश से संचालित होने वाली चारधाम बस सेवा को हरिद्वार तक भी विस्तारित किया जा रहा है। यानी यात्री अब हरिद्वार से सीधे चारधाम के लिए बस सेवा का लाभ ले सकेंग…



