
श्रीनगर गढ़वाल : देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेंगे। वे गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सशस्त्र बलों के योगदान से जुड…



