
रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से सरकारी नौकरी को लेकर एक अलग तरह का मामला सामने आया है। वन निगम में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत के बाद उसकी दो पत्नियों ने मृतक आश्रित के तौर पर मिलने वाली नौकरी पर अपना-अपना दावा किया है। दोनों पक्षों के दावे के कारण नियुक्ति की प्रक्रिया करीब डेढ़ साल से आगे नहीं बढ़ पाई है। मामला कालाढूंगी वन निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहे प्रेम राम से जुड…

