
टनकपुर (चंपावत)। जमीन खरीद के लिए दी गई रकम वापस न मिलने से परेशान एक ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार रात करीब 10 बजे पिथौरागढ़ चुंगी क्षेत्र में गश्त कर रही चीता मोबाइल पुलिस टीम को सड़क किनारे एक व्यक्ति ने आवाज देकर मदद मांगी। उसने पुलिस को बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। पुलिस टीम ने तुरंत उसे उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान…



