Uttarakhand: शादी का वादा कर बनाया संबंध, गर्भवती होने पर मुकरा युवक; थाने पहुंचा मामला !

Share Now

हल्द्वानी शहर निवासी एक युवती ने कोतवाली में अल्मोड़ा के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और दो माह की गर्भवती होने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया, जिससे कोतवाली में घंटों हंगामा रहा।

हल्द्वानी शहर निवासी एक युवती सोमवार को कोतवाली पहुंची। उसने अल्मोड़ा के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। वह युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। इस दौरान कोतवाली में घंटों तक गहमागहमी बनी रही।

युवती ने पुलिस को बताया कि अल्मोड़ा निवासी युवक हल्द्वानी में नौकरी करता है। एक साल पहले उन दोनों की मुलाकात हुई और नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसने खुद को दो माह की गर्भवती बताया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया गया। काफी देर तक युवक के परिजन कोतवाली में युवती का मानमनोव्वल करते रहे लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी रही। उसका कहना था कि युवक शादी नहीं करेगा तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। युवती ने खुद को दो माह की गर्भवती बताया है। देर शाम युवक और युवती के बीच समझौता हो गया।

कोतवाली में रोने लगी बहन
कोतवाली परिसर में युवक को हिरासत में लेने के बाद उसकी बहन रोने लगी। वह कभी भाई को तो कभी युवती को कोसती नजर आई। साथ में मौजूद परिजन उसे बार-बार शांत कराते रहे।

 


Share Now