
बागेश्वर : बागेश्वर जिले में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार और बुधवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में जंगलों में आग लगने से लोगों में डर का माहौल बन गया। दमकल और वन विभाग की टीमों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। धरमघर रेंज के धपोली क्षेत्र में मंगलवार शाम जंगल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और पास स्थित पेट्रोल पंप की ओर बढ़ने लगी। आग क…



