अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार अल्मोड़ा: धौलादेवी ब्लॉक के दुनाड़ गांव निवासी रवि टम्टा ने उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी टीम की ओर से बनाए प्रोटोटाइप ने परीक्षण में सफल रूप से उड़ान भरी है। उनकी टीम की यह उपलब्धि हवाई परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दुनाड़ निवासी रवि हेपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक ह…

