
देहरादून: उत्तराखंड में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग नई पहल करने जा रहा है। मसूरी के पास स्थित जबरखेत नेचर रिजर्व की तर्ज पर अब राज्य के आठ वन क्षेत्रों को ईको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के निर्देश के बाद वन विभाग ने इस योजना पर काम तेज कर…



