
जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज हल्द्वानी नगर क्षेत्र अंतर्गत एडीबी सहायतित उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (UUSDA) परियोजना के अंतर्गत गतिमान सीवरेज, पेयजलापूर्ति, सड़कों के पुनर्निर्माण एवं वर्षा जल प्रबंधन कार्यों की समीक्षा एपी बाजपेयी नगर मजिस्ट्रेट एवं नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा की गई। इसके साथ ही पेयजल निर्माण निगम, लोक निर्माण विभाग (निर्माण खण्ड, हल्द्वानी)…



