
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में कुमाऊं मीडिया सेंटर भवन का शिलान्यास किया। करीब 6 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक मीडिया सेंटर कुमाऊं मंडल के पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बड़ा केंद्र होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन सिर्फ एक मीडिया सेंटर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को समर्पित एक महत्वपूर्ण मंच होग…



