
देहरादून। उत्तराखंड में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सेवाओं का विस्तार होने की उम्मीद बढ़ गई है। राज्य में अलग क्षेत्रीय और जिला स्तर के ईपीएफओ कार्यालय खोलने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के जवाब में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि इस मांग पर तय मानकों और नीतियों के अनुसार…



