देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के लिए नए अवसर देने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। सरकार के अनुसार पिछले साढ़े चार साल में करीब 34 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। अब सरकार का फोकस युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार देने वाला बनाने पर ह…

