
नैनीताल: मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गुरुवार को नैनीताल जिले में बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हुई इस अभ्यास में प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य, अग्निशमन, लोक निर्माण, विद्युत, जल संस्थान और अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल के तहत जिले के पांच अलग-अलग स्थानों पर बाढ…



