
उत्तराखंड में मानसून विदा हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन सड़कें अब भी बंद होने से आवाजाही प्रभावित है। राज्य में आठ मार्ग अभी भी नहीं खुल पाए हैं, जिनमें सबसे अधिक सड़कें सीमांत जिले पिथौरागढ़ की हैं। इनमें पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के मार्ग भी शामिल हैं।

मानसून समाप्त हुए कई दिन हो चुके हैं, पर राज्य में अभी भी आठ मार्ग बंद हैं। इनमें सबसे अधिक ग्रामीण मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सबसे सबसे अधिक मार्ग सीमांत पिथौरागढ़ जिले में बंद हैं। इनमें चार पीएमजीएसवाई और एक लोक निर्माण विभाग की सड़क बंद है।

