घर में घुसकर हथियारों के बल पर शीशा कारोबारी को बनाया बंधक, चोर 16 लाख लेकर रफुचक्कर

Share Now

प्रयाग भारत, मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सक्टूनगला में दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए बदमाशों ने गृहस्वामी को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। उससे अलमारी की चाबी लेकर पूरे घर को खंगाला। बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवर और सवा लाख रुपये की नकदी समेत लगभग 16 लाख रुपये का माल समेटकर ले गए।

जाते समय बदमाश गृहस्वामी के हाथ-पैर बांधकर गए। बदमाशों के जाने के बाद गृहस्वामी ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हुए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने लूटपाट की घटना को चोरी में दर्ज कर खानापूर्ति करनी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मान रही है।

थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सक्टूनगला निवासी मोहम्मद नाजिम का शीशे का कारखाना है। वह रोजाना की तरह परिवार के साथ रविवार रात घर में सोए हुए थे। मोहम्मद नाजिम के अनुसार रात में लगभग 12.30 बजे 4 बदमाश दीवार कूदकर घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने कमरे में सो रहे नाजिम को बंधक बना लिया। दो बदमाशों पर चाकू तो बाकी पर तमंचे थे। एक बदमाश ने नाजिम के गले पर चाकू सटा दिया और घर की अलमारियों की चाबी ले ली।

बदमाशों ने अलमारी में रखे 15 तोला सोना जिसकी कीमत लगभग 12 लाख, 30 तोला चांदी की जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये, सवा लाख रुपये की नकदी समेत लगभग 16 लाख रुपये का माल समेट लिया। 3 बदमाश जब तक घर को खंगालते रहे तो उस दौरान एक बदमाश नाजिम के गले पर चाकू सटाकर खड़ा था। जाते वक्त बदमाश नाजिम के हाथ-पैर बांध गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो अन्य परिजन व ग्रामीण जाग गए।

ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया, लेकिन वह हत्थे नहीं लगे। घटना की जानकारी पर थाना मूंढापांडे के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। घर पर जाकर देखा तो चांदी और सोने के जेवरात पड़े हुए थे। नोटों की कुछ गड्डी भी थीं। अगर बदमाश लूटपाट करके लेकर गए तो फिर जेवरात और नकदी क्यों छोड़ गए। फिलहाल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


Share Now

46 thoughts on “घर में घुसकर हथियारों के बल पर शीशा कारोबारी को बनाया बंधक, चोर 16 लाख लेकर रफुचक्कर”

  1. मुरादाबाद की यह घटना सच में चिंताजनक है, घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लेना दिखाता है कि इलाके में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन को सख़्त कदम उठाने की ज़रूरत है।

    मैं अक्सर लोकल क्राइम और सेफ्टी अवेयरनेस वाले वीडियो एडिट करता हूँ, जहाँ ऐसे मामलों के लिए री-इनैक्टमेंट फुटेज मिलना मुश्किल होता है। हाल ही में एक अलर्ट वीडियो के लिए रात के अंधेरे में दीवार फांदने वाले सीन का बी-रोल तैयार करने के लिए Kling 4.0 AI Video Generator में डिम-लाइट और वाइड एंगल प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल किया था। हर शॉट एकदम सटीक नहीं बैठता, पर ऐसे प्रोजेक्ट्स में बेसिक विजुअल रेफरेंस देने के लिए काम चल जाता है।

  2. मुरादाबाद की यह घटना वाकई चिंताजनक है। घर के भीतर घुसकर हथियार के दम पर इस तरह बंधक बनाकर लूटपाट होना दिखाता है कि स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता कितनी जरूरी हो गई है।

    मैं अपने सोशल पेज के लिए क्राइम अवेयरनेस और होम सिक्योरिटी से जुड़े छोटे वीडियो बनाता रहता हूँ। हाल ही में ऐसे ही एक अवेयरनेस पोस्ट के बैकग्राउंड के लिए veo में ‘cctv view of an empty house entrance at night’ प्रॉम्प्ट डालकर कुछ ही मिनटों में एक ठीक-ठाक B-roll क्लिप तैयार कर लिया था। हर बार आउटपुट बिल्कुल परफेक्ट नहीं आता, लेकिन तुरंत काम चलाने लायक विजुअल मिल जाता है।

  3. घर में घुसकर इस तरह हथियार के बल पर लूटपाट होना वाकई डरावना है, खासकर छोटे शहरों के व्यापारियों के लिए सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है। पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    स्थानीय स्तर पर सुरक्षा जागरूकता या समाचार पोस्टर्स के लिए जब मुझे बैनर वगैरह तैयार करने होते हैं, तो the AI image editor I use (GPT Image 2.5) से काम थोड़ा आसान हो जाता है। हाल ही में एक मॉकअप में बाकी बैकग्राउंड को छेड़े बिना बस एक टेक्स्ट लेबल अपडेट करना था, और उसने बिना किसी खराबी के सिर्फ उसी हिस्से को ठीक से बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *