बच्चो ने बनाए माॅडल, अतिथियों ने किया सम्मानित

Share Now

रामनगर। राजकीय इंटर कालेज ढेला के बच्चों पाठ्यक्रम आधारित विभिन्न विषयों के मॉडल बनाए, अभिवावकों और अतिथियों ने आज एक कार्यक्रम के तहत उन मॉडल्स का निरीक्षण कर बच्चों को पुरुस्कृत किया। विज्ञान वर्ग में वर्षा के पानी का उचित उपयोग कर बिजली निर्माण करने की प्रक्रिया पर आधारित कक्षा दस के सौरभ शर्मा के मॉडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया हिंदी में अपनी पाठ्य पुस्तक से जवाहरलाल नेहरू लिखित पाठ भारत माता के मॉडल पर ग्याहरवीं की मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सामाजिक विज्ञान में आदित्य बोरा के ताजमहल और गणित में फॉर्मूला बॉक्स पर विवेक फुलरा, मूर्ति निर्माण में संजय बिष्ट के मॉडल ने बाजी मारी। इसके अतिरिक्त किडनी फंक्शन पर गौरव बिष्ट, लक्ष्य ने पानी के शुद्धिकरण पर मेघा कार्की ने समाचार के मॉडल पर लवली, केदारनाथ पर भारती बोरा ने इ बाजी मारी। सर्वश्रेष्ठ बच्चों के साथ साथ सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीराम यादव, डिप्टी रेंजर बालम सिंह रावत, पत्रकार दीपक सती, भारत सिंह गुसाईं, गोधन बिष्ट, पद्मा, उषा पवार, जया बाफिला, नवेंदु मठपाल, महेंद्र आर्य, बालकृष्ण चंद, सुभाष गोला, सीपी खाती, प्रदीप शर्मा रहे।


Share Now